2001 के कनाडा फा सम्मलेन में फा की सीख
 

ली होंगज़ी
मई 19, 2001 ~ ओटावा, कनाडा

सभी का अभिवादन! (तालियाँ)

सबसे पहले, मैं हमारे इस सम्मेलन की पूर्ण सफलता की कामना करता हूं। (तालियाँ) दाफा शिष्यों के रूप में, आप जानते हैं कि यह इतिहास में किसी भी समय की किसी भी साधना से भिन्न है—यह अभूतपूर्व है। क्यों? क्योंकि आप दाफा शिष्य हैं। इतिहास में हर प्रकार की साधना विशुद्ध रूप से एक व्यक्ति के अपने सुधार और फल पदवी के लिए थी, लेकिन आप भिन्न हैं। आप जानते हैं, भविष्य में और भी बहुत से लोग फा प्राप्त करेंगे। दूसरे शब्दों में, दाफा के जनता में प्रसार के बाद दो चरण हैं। पहला चरण है फा-संशोधन के बीच दाफा शिष्यों की स्थापना। इसके बाद लोगों की साधना का फा-संशोधन से कोई संबंध नहीं होगा, और यह पूरी तरह से केवल फल पदवी के लिए स्वयं को सुधारने का विषय है। इसलिए, दाफा शिष्यों के रूप में, आपको एक महान, ऐतिहासिक मिशन प्रदान किया गया है। यह, इसलिए, विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत साधना से भिन्न है। आपको फा की रक्षा करनी होगी, आपको फा का सत्यापन करना होगा, और जब भी फा पर दमन किया जाता है तो आप बुराई को उजागर करते हैं और दाफा में आत्मसात होने में बेहतर करते हैं - आपको यही करना चाहिए। और आपने वास्तव में यह बहुत ही अच्छी तरह से किया है—गुरु इसे बहुत स्पष्ट रूप से देख रहे हैं।

क्योंकि हम एक पवित्र फा की साधना करते हैं, हम चाहे जो भी करें, हमें उसे अच्छाई (शान) के साथ करना चाहिए। इसलिए, अपने अच्छे विचारों के साथ, हमने फा का सत्यापन करने और बुराई को उजागर करने के लिए जो कुछ भी किया है, उसने हमारे शिष्यों की भव्यता और करुणा को दिखाया है। साथ ही, हमें बुरी चीजों को हटाना होगा, बस, क्योंकि वे ब्रह्मांड को नुकसान पहुंचाती हैं और चेतन जीवों को नुकसान पहुंचाती हैं। दूसरे शब्दों में, इन बुरी चीजों के बिना फा-संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं होगी। इतिहास के किसी भी काल में ऐसा नहीं हुआ है—कोई उदाहरण नहीं है, अनुसरण करने के लिए कोई उदाहरण नहीं है। यह सब अच्छी तरह से करने की आपकी क्षमता वास्तव में दाफा शिष्यों के रूप में आपकी भव्यता को दर्शाती है। और यह आपका विशेषाधिकार है, क्योंकि इतिहास में किसी भी जीव को इस तरह का अवसर नहीं मिला है—यह पहली बार है। इन दो वर्षों के दौरान आप सभी ने वास्तव में अच्छा काम किया है, और मैंने विभिन्न अवसरों पर इसका उल्लेख किया है। और फिर, फा-संशोधन प्रक्रिया में शिष्यों ने, कुल मिलाकर, न केवल सामान्य रूप से अच्छा किया है, बल्कि अविश्वसनीय रूप से अच्छा किया है! चाहे वह मुख्य भूमि चीन के शिष्य हों या मुख्य भूमि के बाहर के शिष्य हों, आप सभी ने वास्तव में अच्छा किया है, आपने पूरी तरह से दाफा शिष्य की भूमिका निभाई है, आपने अपनी क्षमताओं का और उपलब्ध साधनों का उपयोग किया है, और आपने वह किया है जो साधारण लोग करने में सक्षम नहीं हैं; यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिन्होंने दाफा के लिए अपने मानव शरीर त्याग दिए हैं—आप सभी ने फा की पुष्टि करते हुए अपनी भव्यता प्रदर्शित की है।

फा-संशोधन में आप सभी ने वास्तव में अच्छा किया है। हालाँकि, जब तक बुराई पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाती, तब तक हमें और भी बेहतर करते रहने की आवश्यकता है। हमें बुराई को उजागर करना चाहिए और उसे समाप्त करना चाहिए। बुराई द्वारा नुकसान के बीच चीनी लोग सबसे अधिक पीड़ित हुए हैं। चीनी सरकार में बदमाशों के दुष्ट राजनीतिक गिरोह द्वारा अपनाए गए सभी तरीके सबसे घृणित, सबसे बुरे और इतिहास में कभी देखे नहीं गए हैं—वे चरम सीमा पर पहुंच गए हैं, वे संभवतः और बदतर नहीं हो सकते। इससे पहले कभी भी किसी सरकार का उपयोग इन दुष्ट चीजों को करने के लिए नहीं किया गया है। हमारे दाफा शिष्यों ने अच्छे विचारों के साथ जो कुछ भी किया है, उसने दुनिया के लोगों को प्रभावित किया है और हर स्तर पर प्राणियों को प्रभावित किया है, जबकि बुराई ने चीन में जो अपना सिर उठाया है, उसने हर स्तर पर जीवों को क्रोधित किया है। उन दुष्ट जीवों और हमारी अच्छाई (शान) के बीच का अंतर अत्यधिक है। आप जानते हैं, जब उस बुराई को लगता है कि वह नष्ट होने वाली है, तो वह पूरी तरह से अनियंत्रित हो जाती है। यह बुरी है, यह विषैली है, और यह दुष्ट है। और विष की तरह, यदि आप चाहते हैं कि यह लोगों में विष न घोले, तो यह ऐसा नहीं कर सकती —यह बस ऐसी ही है। तो इसे समाप्त करने की प्रक्रिया में बिल्कुल भी दया न दिखाएं—बस इसे मिटा दें! यहाँ मैं मनुष्यों की बात नहीं कर रहा हूँ, बल्कि उन दुष्ट प्राणियों की बात कर रहा हूँ जो मनुष्यों को प्रभावित करते हैं। वास्तव में, मेरे सभी शिष्यों के पास उच्च शक्तियाँ हैं, और इसमें चीन और अन्य देशों के शिष्यों के साथ-साथ कुछ नए शिष्य भी सम्मिलित हैं। वास्तव में उन सभी के पास शक्तियां हैं। क्योंकि फा-सुधार में प्रत्येक चरण एक परीक्षण है, एक परीक्षा, जो इतिहास के विभिन्न भविष्य कालों में विभिन्न स्थितियों के लिए छोड़ा जा रहा है, यह एक भव्य फा है जो ब्रह्मांड के इतिहास के लिए छोड़ा जा रहा है। जहाँ तक आपकी स्वयं की साधना की बात है, आप पहले ही साधना के मार्ग से गुजर चुके हैं। आप वे जीव हैं जिन्हें दाफा के लिए स्थापित किया जा रहा है। आपकी यात्रा का अंतिम चरण आपका अपने मूल और उच्चतम स्थान पर पहुँचाना है। अपने असाधारण मन के विस्तार के साथ, दाफा शिष्य कुछ भी सहन कर सकते हैं, लेकिन भविष्य के विभिन्न इतिहासों में भिन्न-भिन्न चीजें घटित होंगी। ब्रह्मांड का यह महान फा इतिहास के विभिन्न कालों में विभिन्न स्तरों पर चेतन जीवों के लिए भिन्न-भिन्न स्तरों पर विभिन्न अवधियों में होने वाली समस्याओं के लिए एक उदाहरण छोड़ने के लिए है, और जीवों के लिए इतिहास में भिन्न-भिन्न समय में होने वाली सभी प्रकार की स्थितियों से निपटने के तरीके छोड़ने के लिए है। अर्थात् आज प्रकट होने वाली सभी प्रकार की समस्याएं इतिहास पर छोड़े जाने वाले उदाहरण हैं। अभिव्यक्तियाँ जटिल हैं और वे अव्यवस्थित लगती हैं, लेकिन वास्तव में वे बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित हैं। उन्हें इतिहास के लिए छोड़ दिया जा रहा है [प्रदर्शित करने के लिए] कि भविष्य में विभिन्न अवधियों में होने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जाना चाहिए। तो यदि बुराई अब बचाने योग्य नहीं रह गई है, तो इसे कैसे संभालना है यह व्यक्तिगत साधना का विषय नहीं है: यह ब्रह्मांड के फा की रक्षा करना है। जब आवश्यक हो तो इसे समाप्त करने के लिए विभिन्न स्तरों की विभिन्न क्षमताओं का उपयोग किया जा सकता है।

जैसा कि आप जानते हैं, मेरा फा अकेले आपको ही नहीं सिखाया जा रहा है—विभिन्न स्तर सभी सुन रहे हैं। तो दूसरे शब्दों में, यह फा-संशोधन कार्य विभिन्न स्तरों पर मौजूद है। विशेष परिस्थितियों में कोई चाहे तो बुराई को समाप्त कर सकता है—यह किया जा सकता है। इतिहास की साधनाओं में इसका अस्तित्व नहीं था। विभिन्न सही स्थितियाँ जो आप इस समय प्रत्येक मामले में प्रदर्शित कर रहे हैं, और आप सभी प्रकार की परिस्थितियों में चीजों को कैसे संभालते हैं, यह सब इतिहास के लिए के लिए सबक होंगे। इसलिए वे गंभीर और महत्वपूर्ण दोनों हैं। निश्चित ही, जब हम बुराई को हटाते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि आपका दिखावा करने का आशय है, साधारण मानवीय भय है, या अशुद्ध विचार हैं, तो आप लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपमें ऐसी क्षमता क्यों है? यह केवल इसलिए है क्योंकि आप एक महान साधक हैं। तो जब आप उस विचार को आगे भेजते हैं तो यह एक महान साधक के अलावा किसी और के द्वारा नहीं भेजा जा सकता था। यही कारण है कि जब कुछ शिष्य इस क्षमता का उपयोग करते हैं, तो कभी-कभी यह कार्य करता है और कभी-कभी नहीं। यहीं पर समस्या है। लेकिन ऐसा कहने के साथ ही, जब किसी चीज़ को वास्तव में समाप्त किया जाना चाहिए, तो उसे बस समाप्त करना होगा। केवल आप ही नहीं हैं जो समाप्त करते हैं; यदि कोई साधक इसे समाप्त नहीं कर सकता है, तो देवताओं—सहित उच्च देवताओं—को भी इसे समाप्त करने में भाग लेने की आवश्यकता है।

एक और बात यह है कि अब से समूह अभ्यास में या जब हमारे इस सम्मेलन की तरह का एक और बड़ा सम्मेलन होता है, तो हमारे छात्र पांच मिनट के लिए अपने मन को शांत कर सकते हैं, अपने हाथों को जीयिन में करके बैठकर अपने मन के बुरे विचारों को, अपने कर्म को, बुरी धारणाओं और बाहरी हस्तक्षेप को हटाने के बारे में सोच सकते हैं। इस अवस्था में, सोचें कि वे मर गए हैं, और फिर उन्हें हटा दिया जाएगा। पांच मिनट पर्याप्त रहेंगे। (तालियाँ) जब हम समूह अभ्यास के लिए एक साथ आते हैं, तो तीन लोकों में बुराई को समाप्त करने के बारे में सोचें, एक हाथ को छाती के सामने सीधा (ली-झांग) रखते हुए, और केवल पांच मिनट के लिए पवित्र विचारों के साथ सोचें—इससे यह हो जायेगा। (तालियाँ) यह कार्य करेगा, क्योंकि आखिरकार, आप भव्य साधक हैं और साधारण लोगों से भिन्न हैं। लेकिन यदि आप इसका उपयोग किसी ऐसी चीज के लिए करते हैं जो एक साधक को नहीं करनी चाहिए, तो यह कार्य नहीं करेगा; जैसे ही यह विचार उठेगा, तो भुगतान करना पड़ेगा या आपका स्तर गिर जाएगा। यह याद रखना!

अब आगे मैं दूसरे मुद्दे पर बात करूंगा। कौन सा मुद्दा? आप जानते हैं, विज्ञान जिस गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को आजकल मानता है, वह बिलकुल अनुचित है। जैसा कि हम जानते हैं गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत के पीछे क्या है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सभी जीवन और सभी पदार्थ, जिसमें हवा और पानी भी सम्मिलित हैं, जो पृथ्वी पर और तीन लोकों के भीतर हैं—वे सभी चीजें जो तीन लोकों में मौजूद हैं—तीनों लोकों में सभी विभिन्न स्तरों के कणों से बनी हैं, और विभिन्न स्तरों के विभिन्न कण एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब कोई खींचने वाला बल होता है, तो यह जुड़ाव तीनों लोकों के भीतर फैल सकता है या खिंच सकता है। दूसरे शब्दों में, जब आप इसे खींचते हैं, तो यह रबर बैंड की तरह खिंच सकता है, और जब आप इसे छोड़ते हैं, तो यह वापस पहले जैसा हो जायेगा। अर्थात्, कणों के बीच अस्तित्व का एक मूल, स्थिर रूप है। यही कारण है कि इस पृथ्वी के वातावरण की कोई भी वस्तु आपके द्वारा उठाने पर वापस जमीन पर आ जाएगी। बेशक, मैं चट्टान के एक टुकड़े को किसी अन्य स्थान पर ले जाने के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, जिस स्थिति में वह जहां था वहां वापस नहीं आएगा। ऐसा नहीं है। पृथ्वी की सतह एक स्तर की सीमा है। इस स्तर के भीतर चीजें क्षैतिज रूप से इधर-उधर हो सकती हैं क्योंकि वे सभी एक ही स्तर पर हैं। लेकिन जब कोई चीज अपने स्तर से परे किसी और स्तर की ओर बढ़ती है, तो वह वापस खींच ली जाएगी, क्योंकि पृथ्वी पर चीजें उस आयाम में हैं जहां इस स्तर के कण अस्तित्व में हैं।

आप सब इसके बारे में सोचें: विराट ब्रह्मांडीय ढांचा अत्यंत विशाल है। तीन लोकों के भीतर भी एक उच्च स्थान से देखे जाने पर मनुष्य और पृथ्वी बहुत छोटे हैं। ऐसा लगता है कि एक इंसान ने न्यूयॉर्क शहर से कनाडा की यात्रा की है, जबकि वास्तव में उनकी दृष्टि में ऐसा लगता है कि आप हिले भी नहीं हैं, क्योंकि आपके चलने का क्षेत्र वास्तव में छोटा है। इसलिए जब रॉकेट और अंतरिक्ष यान आकाश में उड़ान भरते हैं, तो वे इस वातावरण से अलग होने का प्रयत्न करते हैं—जो इन विभिन्न स्तरों के कणों से बना होता है—जिससे पृथ्वी बनती है। इसलिए मनुष्य धक्का लगाने वाले बल को बढ़ाने के लिए और इसे बहुत अधिक शक्ति के साथ चलाने के लिए रॉकेट का उपयोग करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं, तीनों लोकों में एक वायुमंडलीय परत होती है। यह एक वातावरण की तरह दिखती है, जबकि वास्तव में इसके अंदर अनगिनत सूक्ष्म ब्रह्मांडीय प्राणियों से बना एक वातावरण है जिसकी भूमिका स्थिरता प्रदान करना है जिससे मानवजाति यहां रह सकें। एक बार जब इस वातावरण से कुछ बाहर निकल जाता है, तो शक्तिशाली बल के खिंचाव से कई अणुओं के बीच के परस्पर जोड़ टूट जाते हैं। तब यह एक स्थिति का कारण बनता है: केवल परिधि पर कण ही इससे जुड़े होते हैं, और खींचने वाला बल अब इतना शक्तिशाली नहीं होता है। दूसरे शब्दों में, हालांकि यह अब पृथ्वी के पर्यावरण में नहीं है, यह अभी भी तीन लोकों में अन्य कणों के आयामों से जुड़ा हुआ है। केवल इसी प्रकार यह वहां स्थिर हो सकता है। यही कारण है कि एक उपग्रह वहां रह सकता है। वास्तव में, एक समान वजन की लेकिन भिन्न-भिन्न अनुपात की वस्तुओं में एक समान आपसी संबंध अस्तित्व में होता है। एक वस्तु जिसमें एक छोटी मात्रा लेकिन एक उच्च घनत्व होता है उसका उसी एक समान मात्रा में आपसी संबंध होता है जितना कि उस वस्तु का जिसकी अनुपात अधिक है, इसलिए ऐसा लगता है कि उनका वजन समान है। यदि मैं विस्तार में कहूँ तो इसके और भी कई पहलू हैं। मैं आपको अभी जो बताने का प्रयत्न कर रहा था वह यह है कि "गुरुत्वाकर्षण" का अस्तित्व नहीं है। यह वास्तव में इस तथ्य के कारण है कि इस परिस्थिति में कणों के अस्तित्व के लिए, उन्हें आपस में जुड़ा होना चाहिए।

तो क्यों, जब साधकों की बात आती है, एक व्यक्ति अपना शरीर छोड़ सकता है? और क्यों वह उड़ सकता है? यह ठीक इसलिए है क्योंकि आपके शरीर का पदार्थ, जो पृथ्वी से संबंधित है और सतह-पदार्थ के कणों से बना है, में बदलाव आया है। इसने इस वातावरण में कणों से अपना संबंध तोड़ दिया है, इसलिए अब आप इसके जोड़ने वाले बल के अधीन नहीं हैं, और अब आप इसकी रोकने और खींचने वाली शक्ति के अधीन नहीं हैं। तभी आप उड़ पाते हैं। तो आपने जिस भी स्तर तक साधना की है, सूक्ष्म जगत के स्तर पर आपके अस्तित्व की रचना उस स्तर से जुड़ी हुई है। जब आप ऊँचे स्तरों तक साधना करते हैं तो आप ऊँचे स्तरों से जुड़ जाएँगे और नीचे के सभी स्तरों के संबंध तोड़ देंगे। यह संबंध है। महान दिव्य परिक्रमा का जुड़ना और खुलना इस स्तर पर एक अभिव्यक्ति है। लेकिन शिष्य लंबे समय से इस स्तर को पार कर चुके हैं, केवल वे बंधित हैं। अब से, एक के बाद एक हमारे शिष्य साधना में विभिन्न अवस्थाओं का अनुभव करेंगे। इसलिए मैंने आपको इसके बारे में बताया है। मैं आज इतना ही कहूंगा। मुझे आशा है कि यह आपका अभी तक का सबसे अच्छा फा सम्मेलन रहा है। (तालियाँ)

मुझे पता है कि आप सभी ने बहुत परिश्रम किया है। आपको काम करना है और आपको पढ़ना है, आपका अपना पारिवारिक जीवन और सामाजिक कार्य हैं, और साथ ही आपको अपने परिवार की देखभाल करनी है, कार्यस्थल पर एक अच्छा काम करना है, और आपको फा का अच्छी तरह से अध्ययन करना है और अच्छी तरह से अभ्यास करना है, इसके अलावा, आपको सच्चाई को स्पष्ट करना है। यह कठिन है! यह समय और आर्थिक रूप से काफी कठिन है। यह कठिन है, इसलिए आपका महान सद्गुण प्रदर्शित होता है; यह कठिन है, और इसलिए यह आपके महान सद्गुण को स्थापित करने का एक अच्छा अवसर है। अद्भुत! क्योंकि आप साधक हैं, इसके कठिन होते हुए भी आपको और बेहतर करना चाहिए। मैं इतना ही कहूंगा। (तालियाँ)




Falundafa.org > पुस्तकें / Books